Wednesday, May 15, 2024
Himachal News

Himachal News : अंबेडकर जयंती पर माकपा ने भाजपा को हराने और सँविधान बचाने की ली शपथ…..

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकाघाट-धर्मपुर लोकल कमेटी की विस्तारित बैठक आज अंबेडकर जयंती के दिन सरकाघाट में एडवोकेट सुरेश शर्मा की अध्यक्षा में आयोजित की गई औऱ राज्य कमेटी सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित तीस पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने अंबेडकर के छायाचित्र पर फूल अर्पित करके उन्हें याद किया और उनके द्धारा बनाये समानता,समाजवादऔर धर्मनिरपेक्षता पर आधारित सँविधान को भाजपा द्धारा बदलने के ख़िलाफ़ एकजुट होने की शपथ ली और उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में हराने का प्रण लिया।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अंबेडकर द्धारा बनाये धर्मनिरपेक्ष सँविधान को बदलना चाहती है और भारत को मनुवादी सोच के आधार पर एक धर्म विशेष का देश बनाने के लिए काम कर रहीहै।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आज तक कि सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार साबित हुई है जिसने चुनावी बॉन्ड के जरिये भ्रष्टाचार को संस्थागत और वैधानिक दर्जा दिया और फिर देश में गलत तरीके से ठेके दिये, सरकारी संपत्तियाँ बेची और जमकर रिश्वत खाई। ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर पैसा एंठा गया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से उजागर हुए इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले की परतें खुलने के बाद भाजपा और मोदी का पूरा नकाब उतर गया और इनकी बेईमानी देश के सामने उजागर हो गई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए तथा विरोधियों को कुचलने के लिए भी यह सरकार कुख्यात रही है। जिन विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे उनको भाजपा में शामिल कर उनके मुक़द्दमे वापस हो गए। इस तरह भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी शरणस्थली भाजपा बन गई है। जहां उसकी अपनी पार्टी के किसी भी भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्यवाही तो दूर की बात जांच तक नहीं होती है। हर तरह के भ्रष्टाचारियों का भाजपा स्वागत करती है और उनको पद देकर सुशोभित करती है।

उन्होंने कहा कि 10 साल के भाजपा कुशासन में बेतहाशा बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। मजदूरों, किसानों के खिलाफ काले कानून लाये गए हैं। नोटबंदी और जीएसटी के माध्यम से छोटे और माध्यम व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जो कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने का विरोध करती है। असल में भाजपा चोर दरवाजे से तीन चौथाई बहुमत हासिल करना चाहती है ताकि यह देश के संविधान को अपनी इछानुसार बदल सके और इस देश के लोकतन्त्र को हमेशा के लिए दफन कर सके। उन्होंने कहा कि आज देश को एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार की जरूरत है जो देश के संविधान के अनुरूप काम करते हुए लोकतन्त्र को मजबूत करे और आम जनता की आंकांक्षाओं को भी पूरा करे।

उन्होंने कहा कि माकपा धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ, लोकतन्त्र बचाओ और भाजपा हराओ नारे के तहत चुनाव प्रचार करेगी ताकि मंडी और हमीरपुर लोक सभा क्षेत्रों में भाजपा को शिकस्त दी जा सके।इसके लिए पार्टी इंडिया गठबंधन के उमीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान चलायेगी जिसके लिए गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की जायेंगी।जिसकी पहली कड़ी में 30 अप्रैल तक सभी पार्टी इकाईयों की बैठकें की जायेंगी।6 मई को धर्मपुर और 11 मई को सरकाघाट में कार्यकर्तओं की आम बैठकें आयोजित की जाएंगी औऱ उसके बाद डोर टू डोर अभियान छेड़ा जायेगा।

कमेटी की विस्तारित बैठक में भूपेन्द्र सिंह, सुरेश शर्मा, दिनेश ठाकुर, सुरेश शननी, मान सिंह, दिनेश काकू, सुरेश राठौर, रणताज़ राणा, बाला राम, मिलाप चन्देल, करतार सिंह, प्रकाश सकलानी, लुद्दर सिंह, प्रोमिला पठानिया, बीडी शर्मा इत्यादि ने भाग लिया।

Check Also

Delhi Liquor Scam Case

Delhi Liquor Scam Case : गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ याचिका पर SC ने केजरीवाल को नहीं दी राहत……

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *